एटा में स्कूलों के समय में बदलाव: जिलाधिकारी ने दिए आदेश, सुबह 7:30 से 12:30 तक संचालित होंगे

0
257

सुनील कुमार यादव, सवांददाता
एटा। पिछले 1 सप्ताह से एटा जिले में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है, तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है जिसके चलते तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। दोपहर के समय सड़कें सुनसान हो जाती हैं। जब दोपहर में पारा चरम पर होता है तब कई स्कूलों की छुट्टी होती है जिसके कारण तेज धूप में बच्चे घर लौटते हैं। वहीं, एटा जिलाधिकारी ने गर्मी, तेज धूप और तापमान में वृद्धि के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदल दिया है। अब यह स्‍कूल प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही खुलेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद में संचालित समस्त बेसिक, राजकीय अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा एवं संस्कृत बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 01 से कक्षा 8 तक प्रातः 7:30 बजे से अपरान्ह 12:30 बजे तक कक्षाएं संचालित होंगी। तो वहीं कक्षा 9, 10, 11, 12 की कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगे। उक्त आदेश का संपूर्ण जनपद भर में कड़ाई के साथ अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित शिक्षण संस्थान के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here