भाजपा का सदस्यता अभियान पर दिया जोर

0
189
बागपत के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक करते भाजपा अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

बागपत। भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनराज सिंह जाटव का नगर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रवास कार्यक्रम हुआ।
इस मौके पर धनराज सिंह ने भाजपा के आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की और सदस्यता अभियान पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित मोर्चे का प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाएं। उन्होंने योगी, मोदी की केंद्र एवं राज्य सरकारों के बारे में लाभान्वित योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। बागपत अनुसूचित मोर्चे की तरफ से उन्हें विश्वास दिलाया कि वर्ष 2022 के चुनाव में अनुसूचित मोर्चे की बागपत में अहम भूमिका रहेगी। इससे पूर्व धनराज सिंह का यहां पहुंचने पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा बागपत के जिला महामंत्री कुलदीप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह, बागपत मंडल अध्यक्ष मोनू कुमार, मीडिया प्रभारी सुनील गौतम, सह मीडिया प्रभारी सतवीर सिंह,अमीनगर सराय मंडल अध्यक्ष जोगिंदर बाल्मीकि, बागपत नगर अध्यक्ष एडवोकेट राजेश सिंह, बडौत देहात अध्यक्ष सुखराम पाल सिंह, बडौत प्रथम अध्यक्ष दीपक कुमार, खेकड़ा नगर अध्यक्ष विशाल खटीक, महामंत्री धीरज वाल्मीकि, लोकेश कुमार, उपाध्यक्ष यशपाल सिंह आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here