Wednesday, April 24, 2024

कैराना : नाहिद हसन से आगे चल रही मृगांका सिंह, कांटे का मुकाबला

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले की कैराना सीट पर भी इस बार सबकी निगाहें टिकी हैं। कैराना विधानसभा सीट पर भाजपा की मृगांका सिंह गठबंधन के उम्मीदवार नाहिद हसन से 1955 वोटों से आगे चल रही हैं। अब तीसरे राउंड के बाद भाजपा की मृगांका 1097 से आगे हुईं। वहीं 5वें राउंड के बाद भाजपा की मृगांका सिंह 2490 वोटों से आगे चल रही हैं।
कैराना से हिंदुओं के पलायन का मुद्दा उठाकर भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने इस सीट को खास बना दिया था। भाजपा ने हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को इस सीट से टिकट देकर इस मुद्दे को और हवा देने का काम किया है। खास बात यह है कि हुकुम सिंह इस सीट से सात बार विधायक बने।
कैराना विधानसभा क्षेत्र में इस बार पिछले चुनाव से करीब पांच प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है। मुस्लिमों का वोट प्रतिशत अधिक रहा, जबकि पिछड़ों का मतदान काफी कम रहा। भाजपा प्रत्याशी मुस्लिम मतों पर भी अपना दावा पेश कर रही हैं। गठबंधन प्रत्याशी का दावा है कि पिछड़ों का साथ उन्हें मिला है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी का कहना है कि मुस्लिमों के साथ सभी वर्गों की वोट मिली हैं। जिसके चलते प्रत्याशियों का गणित बिगड़ गया है।
कैराना में इस बार भी पिछले चुनाव की तरह सपा से नाहिद हसन और भाजपा से मृगांका सिंह मैदान में हैं। जबकि कांग्रेस ने अखलाक अहमद पर भरोसा जताया है। बसपा से राजेंद्र उपाध्याय मैदान में हैं। नाहिद हसन ने पिछले चुनाव में मृगांका सिंह को 21162 मतों से हराया था। कैराना में इस बार कुल 3.21 लाख मतदाताओं में से मुस्लिमों की संख्या सबसे ज्यादा एक 1.37 लाख है। चुनाव में इस बार मुस्लिमों का वोट प्रतिशत बढ़ा है। मुस्लिम बाहुल्य 10 बूथों पर तो 90 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। जबकि पिछड़ों के बूथ पर मतदान के आंकड़े काफी कम रहे।
ऊन क्षेत्र में कम रहा वोटिंग प्रतिशत
ऊन क्षेत्र में जाट मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है। लेकिन कैराना के मुस्लिम बाहुल्य मतदान केंद्रों के मुकाबले काफी कम मतदान हुआ है। ऊन कस्बे की ही बात करें तो यहां के 13 बूथों में से नौ पर मतदान 60 फीसदी से कम रहा।
कैराना में इस बार परिवर्तन होगा: मृगांका सिंह
भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह का कहना है कि हमें चुनाव मे सभी वर्गों का समर्थन मिला है। बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने भी वोट दी है। हमारी जीत निश्चित है। इस बार कैराना में परिवर्तन हो रहा है।

Latest News