फूल माला पहनकर व्यापारियों ने दी शुभकामनाएं
बागपत: पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश अनुसार छपरौली थाने के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह सिरोही का शुक्रवार को छपरौली थाने से बिनोली थाने में स्थानांतरित होने पर कस्बे के व्यापार मंडल के लोगों ने व थाने के समस्त स्टाफ ने विदाई समारोह का आयोजन किया व नवांगतुक थानाध्यक्ष देवेश शर्मा को बधाई देकर शुभकामनाएं दी गई।
शुक्रवार को छपरौली कस्बे के व्यापारियों ने कुलदीप सिंह सिरोही को सम्मानित कर नम आंखों से भावभीनी विदाई दी तो वहीं नवांगतुक थानाध्यक्ष देवेश शर्मा फूल माला व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि 11 महीने के कार्यकाल में थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह सिरोही अपनी कार्यशैली से सबके प्रिय बन गए। इन्होंने दिखा दिया कि पुलिस व्यवस्था क्या होती है। जिनके रहते जहां अपराधियों की रूह कांपती थी वहीं आम जनमानस अपने आपको भयमुक्त महसूस कर रहा था। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय की चली तबादला एक्सप्रेस में करीब एक दर्जन थानेदारों का स्थानांतरण इधर से उधर किया गया। नवांगतुक थानाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि आगामी त्योहार के मध्य नजर कस्बे में फुट पेट्रोलिंग व वह थाने में आने वाले हर फरियादी की समस्याओं का निष्पक्ष रूप से निस्तारण किया जाएगा।
इस अवसर पर कस्बा इंचार्ज अमित गोला, उप निरीक्षक रामकुमार, उप निरीक्षक रविंन्दी, हेमंत शर्मा, लव कुश, अंकुल, धर्मेंद्र, गायूर अली, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद जैन मोनू जैन जिनेंद्र जैन राजेश जैन आदि व्यापारी व थाने के समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।