लोकसभा क्षेत्र का चहुमुखी विकास करना ही मुख्य उद्देश्य, चौ.रामवीर सिंह

0
130

ब्यूरो चीफ, विकास बडगुर्जर 

बागपत: बड़ौत नगर के जनता इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचे समाजसेवी पूर्व इंजीनियर बागपत लोकसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी चौधरी रामवीर सिंह तोमर सिरसली का कॉलेज पहुंचने पर प्रधानाचार्य यशपाल सिंह शास्त्री ने उनको प्रतिक चिन्ह भेंट करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर बागपत लोकसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व इंजीनियर चौधरी रामवीर सिंह तोमर सिरसली ने अपनी टीम के साथ विकसित बागपत संकलन यात्रा का भ्रमण कार्यक्रम कॉलेज के प्रांगण में संपन्न हुआ। जिसमें कॉलेज के शिक्षक छात्र-छात्राओं में विकसित बागपत संकल्प यात्रा का स्वागत किया। इसी के साथ-साथ नगर की मंडी घनश्याम गंज में चल रही सत्यनारायण कथा के कार्यक्रम में श्रद्धालु के रूप में जाकर उन्होंने स्वामी जी का आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत विकसित बागपत संकल्प यात्रा का पुसार गांव में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता पूर्व इंजीनियर चौधरी रामवीर सिंह तोमर सिरसली का फूलमालाओं के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने एवं ग्राम वासियों ने जोरदार स्वागत किया। कंडेरा गांव में भी चौधरी रामवीर सिंह तोमर का पार्टी कार्यकर्ताओं व ग्राम वासियों ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। पूर्व प्रधान सुक्रमपाल सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामवीर सिंह ने कहा कि अगर मौका मिला तो सांसद निधि की पाई पाई क्षेत्र के विकास के लिए लगाऊंगा। इदरीशपुर गांव में भी पूर्व इंजीनियर वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी रामवीर सिंह तोमर को ग्रामीणों ने फुलो की मालाओं से लाद दिया दर्जन भर गांव के लोगों ने भाजपा की बागपत विकसित संकल्प यात्रा का फूलों की मालाओं के साथ चौधरी रामवीर सिंह तोमर का स्वागत करते हुए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का गांव के लोगों ने आह्वान किया इस मौके पर बागपत लोकसभा क्षेत्र के भाजपा से संभावित प्रत्याशी पूर्व इंजीनियर चौधरी रामवीर सिंह तोमर सिरसली ने कहा की अगर पार्टी ने मौका दिया तो जो सहयोग आप मुझे दे रहे हो मैं उसे सहयोग को जनपद के विकास में बदल दूंगा जनपद बागपत लोकसभा क्षेत्र में चारों तरफ विकास की लहर दौड़ेगी इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा नेता राजगुरु तोमर ने किया कार्यक्रम को भाजपा नेता विक्रम सिंह बालियान भाजपा नेता प्रवीण तेवतिया इंजीनियर डीपी सिंह धर्मपाल शर्मा चौधरी राजीव तोमर चौधरी रोशन सिह निखिल चौधरी चरण सिंह रामपाल चौधरी प्रेम चौधरी शिवकुमार सिंह राजवीर सिंह हरपाल आर्य स्वराज आर्य राम फूल सिंह विनोद कुमार प्रदीप कुमार धर्मपाल सिंह सुरेश पाल कश्यप देर सिंह कश्यप राजवीर सिंह के अलावा काफी संख्या में दर्जन भर गांव के लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ भाजपा के बागपत लोकसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी पूर्व इंजीनियर चौधरी रामवीर सिंह तोमर सिरसली का फूलमालाओं से स्वागत किया

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here