पुरामहादेव मंदिर मे उमड़ा जनसैलाब,सवा लाख दीप जलाकर रामलला का किया स्वागत

0
133

ब्यूरो चीफ, विकास बडग़ुर्जर

बागपत: आयोध्या नगरी में लम्बे संघर्ष के बाद बने राममंदिर और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बाल प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न पुरा महादेव मंदिर में अनोखे ढंग से मनाया गया। सोमवार को इस ऐतिहासिक मंदिर के परिसर में एक लाख दीपक जलाकर रामलला के आगमन का स्वागत किया गया। हजारों लोगों ने जय श्रीराम के उदघोष के साथ पूरे क्षेत्र को राममय कर दिया।

यह बड़ा और उल्लासपूर्ण आयोजन आने वाले लोकसभा चुनाव में बागपत सीट से भाजपा के टिकट के प्रबल दावेदार चौ. रामवीर सिंह तोमर ने किया था। पुरा महादेव मंदिर में रामवीर सिंह के सहयोगी प्रवीण सिंह तोमर ने सुबह से ही मंदिर परिसर की साफ-सफाई और दीप सजाने व भंडारे की व्यवस्था संभाल रखी थी। तमाम गांवों के प्रधानों और पूर्व प्रधानों ने इस कार्य में सुबह से ही हाथ बंटा रखा था। मंदिर के एक बड़े प्रांगण में बने मंच पर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की विशाल मूर्तियां स्थापित थीं। जैसे ही शाम का धुंधलका हुआ, एक लाख दीयों को रौशन करने का काम शुरू हो गया। सबसे पहले चौ. रामवीर सिंह ने दीया जलाया। इस दौरान हजारों लोगों ने एकसाथ जय श्रीराम का उद्घोष किया। दीप जलाने वालों में सैकड़ों की संख्या में आई महिलाओं, किशोर-किशोरियों और युवा व बुजुर्गों ने भी हिस्सा लिया। दीप जलाते समय लोगों ने जब जय श्रीराम के गगनभेदी नारे लगाए तो ऐसा लग रहा था कि अयोध्या पुरा महादेव मंदिर में ही उतर आई हो। सभामंच के एक ओर विशाल एलईडी लगाई गई थी, जिसमें हजारों लोगों ने अयोध्या में भगवान श्रीराम की बाल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा देखी और रामलला के दर्शन किये।
इस मौके पर हुई सभा में चौ. रामवीर सिंह ने कहा कि उनके लिये इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है कि अयोध्या में रामलला के आगमन और उनके मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी अपने क्षेत्र की जनता के साथ मनाने का सौभाग्य मिला है।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here