जनपद में तीसरे दिन भी चलाया गया निराश्रित गोवंश पकड़ अभियान

0
149
  • आज 108 निराश्रित गोवंशों को गौशालाओं में किया गया संरक्षित

बागपत। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने समस्त खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी व पशु चिकित्सा अधिकारियों आदि को निर्देशित किया है कि जनपद के प्रमुख चौराहे, प्रमुख मार्ग, आवागमन खेत खलियानों में जो निराश्रित गोवंश घूम रहे है। उन्हें शासन के निर्देशानुसार 1/11 /2023 से 31 दिसंबर 2023 तक 60 दिन विशेष अभियान चलाकर निराश्रित गोवंश के शत-प्रतिशत गौशाला में संरक्षित किया जाए जिससे कि किसी को किसी तरह की कोई असुविधा न हो। जिसके क्रम में आज शहर, ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित अधिकारियों की टीम ने आज 108 निराश्रित गोवंशों को पकड़कर संबंधित क्षमता के अनुसार गौशालाओं में गोवंश को संरक्षित किया है।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रमेश चंद्र ने बताया कि आज तक निराश्रित 158 गोवंश संरक्षित किए गए हैं और उनकी ईयर टेकिंग भी की है जिससे कि जनपद में निराश्रित गोवंश अनावश्यक स्थान पर ना दिखाई दे। उन्हें गौशाला में ही संरक्षित किया जा रहा है। गोवंश की गौशाला में उनकी पर्याप्त खान-पीन की व्यवस्था भी करने के जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। यह अभियान 60 दिन जनपद में ब्रह्द स्तर पर चलाया जाएगा।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here