बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टेंपो पलटा, महिला की मौत

0
155

एटा: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टेंपो पलट गया। महिला की मौत हो गई। आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा हे कि टेंपो बोर्राकलां से अवागढ़ की तरफ जा रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एटा-टूंडला मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। वहीं पर अचानक बाइक सामने आ गई। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक संतुलन खो बैठा और टेंपो पलट गया। टेंपो में बैठी रीना देवी (35) पत्नी सत्यवीर सिंह निवासी सिकरारी की मौत हो गई। बेटी मुस्कान, निशा पत्नी राजू, भाग्यश्री पुत्री प्रकाश, रवि, गुड्डी पत्नी भुलन सिंह निवासी बोर्राकलां घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here