चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग का वेंक्टेश्वरा में लाईव प्रसारण एवं ’जश्ने चन्द्रयान-3 मिशन’ में जमकर आतिशबाजी

0
168
  • मिठाई बाँटकर एवं हाथों में तिरंगा लेकर भारत मां की जय जयकार के साथ जमकर की आतिशबाजी
  • प्रधानमंत्री के मजबूत नेतृत्व में यह तेजी से बदलते हुए ’बुलन्द भारत की बुलन्द तस्वीर है: डा.सुधीर गिरि
  • चाँद के ’दक्षिणी ध्रुव’ पर सफल लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बनकर भारत पूरे विश्व को कराया अपनी ताकत का अहसास: डा.राजीव त्यागी

मेरठ। आज राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एवं वी.जी.आई. मेरठ के संयुक्त तत्वाधान में चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लाईव प्रसारण पर ’जश्ने चन्द्रयान-3’ समारोह का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत मां की जय जयकार के साथ संस्थान के मुख्य द्वार पर जमकर आतिशबाजी की एवं एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर देश की इस शानदार उपलब्धि पर जमकर जश्न मनाया।
चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि ने कहा कि इस शानदार उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री का प्रभावी नेतृत्व, हमारी इसरो की पूरी टीम एवं देश के सभी वैज्ञानिकों का हार्दिक आभार। आज आप की इस उपलब्धि ने पूरे देश को गौरान्वित करने का काम किया है। यह तेजी से बदलते हुए ’बुलन्द भारत की बुलन्द तस्वीर’ है।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो.पीयूष पाण्डेय, वेंक्टेश्वरा के सलाहकार प्रो.आर.एस.शर्मा, डा.राजेश सिंह, डा.सी.पी. कुशवाहा, डा.एस.एन.साहू, डा.विवेक सचान, डा.एना ब्राउन, डा.योगेश्वर सिंह, विकास श्रीवास्तव, अरूण गोस्वामी, बालाजी मलयप्पन, नीतू श्रीपाल, विक्रांत चौधरी, सी.एफ.ओ. विकास भाटिया, मारूफ चौधरी, एस.एस.बघेल, मोहित शर्मा, विशाल शर्मा, मेरठ परिसर निदेशक डा.प्रताप सिंह, ब्रजपाल सिंह, अलका सिंह, दीपक कुमार, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here