स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी का आयोजन

0
180

मेरठ: हिंदी सेवा समिति के जनपद कार्यालय पर रविवार को एक गोष्ठी हुई, जिसमें घर-घर तिरंगा, मेरी माटी-मेरा देश पर कवियों ने जमकर काव्य पाठ किया।
इस काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता अखिल भारतीय हिंदी सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डा.ईश्वर चंद्र गंभीर ने की तथा संचालन वरिष्ठ कवि डॉक्टर प्रदीप त्यागी सरावा ने किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी दीपक शर्मा रहे। युवा कवि राजीव राजा, क्रांतिकारी कवि संजीव त्यागी, डा.सुदेश यादव दिव्य, सुनील उमंग आदि ने कविताओं से समां बांधा। गोष्ठी में महेंद्र त्यागी, हरिओम शर्मा, पंडित श्रवण कुमार, शंभू शर्मा, आभा शर्मा, प्रेमलता शर्मा, टेकचंद चौहान, पारुल, चारु आदि उपस्थित रहे। जनपद मेरठ के अध्यक्ष सुनील उमंग ने सबका धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here