ऑपरेशन दीदी के तहत महिला पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक, वितरित किए पंपलेट

0
192

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: बिनौली के सर्वहितकारी इंटर कॉलेज एवं सिलाई सेंटर बिनौली में शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण जागरुकता अभियान के तहत हुई गोष्ठी में महिला कांस्टेबल ने छात्राओं को जागरूक किया।
गोष्ठी में महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के संबंध में मनीषा पंवार ने महिला संबंधी अपराध व महिला सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने महिला संबन्धी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड हेल्प लाइन के सम्वन्ध में जानकारी दी। वहीं महिला पुलिस बीट अधिकारी मनीषा पंवार ने बाजार मे महिलाओं को पंपलेट वितरित किए।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here