चहक काव्य संग्रह में कविता सिंह की कविताएं हुई प्रकाशित

0
192

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को निपुण बनाने के लिए अनुभवी शिक्षकों द्वारा लिखित काव्य संग्रह ‘चहक’ में प्राथमिक विद्यालय बिनौली की प्रधानाध्यापक कविता की चार कविताए शामिल हुई हैं। पुस्तक का हाल ही में विमोचन हुआ है।
हापुड़ के सिंभावली ब्लॉक के राजपुर गांव स्थित संविलियन विद्यालय की राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त सहायक अध्यापक अरुणा कुमारी राजपूत राज के संपादन में प्रकाशित पुस्तक चहक देश के अनुभवी शिक्षकों द्वारा लिखित काव्य संग्रह है। यह पुस्तक बच्चों को निपुण बनाने में सहायक है। पुस्तक में 140 कविताओं का संग्रह है। जिसकी प्रत्येक कविता विद्यार्थियों के शिक्षण अधिगम को सरल बनाएगी और विषय सामग्री को समझने में सहायक सिद्ध होगी। बाल पुस्तक में जनपद से राज्य पुरस्कार प्राप्त प्राथमिक विद्यालय बिनौली नं.-एक की प्रधानाध्यापक कविता सिंह की चार रचनाओं को शामिल किया गया है जिनको हापुड़ में हुए पुस्तक विमोचन समारोह में भाजपा के हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षा अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here