मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को जागरूक किया

0
202

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल जिवाना व शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज फजलपुर में शुक्रवार मिशन शक्ति,के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं व महिलाओं की कल्याणकारी सुरक्षा योजनाओं के लिए जागरूक किया।
महिला कांस्टेबिल मनीषा पंवार, रश्मि चौधरी, तन्नू सैनी, सविता सिवाच ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं साइबर अपराध सम्बन्धित जानकारी दी साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की भी जानकारी दी।
उन्होंने बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों को सूचना देने के लिए 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वोमेन पावर 1930 साइबर अपराध,102 स्वास्थ सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078, 181, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मौजूद ऐप फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम आदि का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने एवं महिला अपराध आदि की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया।
डायरेक्टर डा.अनिल आर्य, प्रधानाचार्य डा.राजीव खोखर, उपप्रधानाचार्य सुशील वत्स ने महिला पुलिसकर्मियों का आभार प्रकट किया।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here