बागपत में पुलिस का जागरूकता अभियान: मिशन शक्ति दीदी के तहत महिला कॉन्सटेबलों ने छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक, नंबरों की दी जानकारी

0
205

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: बिनौली थाने में तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने मिशन शक्ति दीदी के तहत मंगलवार को स्कूल टाइम में पुलिस टीम के साथ पहुँचकर, बिनौली , बरनावा, ग्वालीखेडा, धनौरा गांव में संचालित प्राथमिक विद्यालय में बालिकाओं व बच्चो को राइट टच, बेड टच के बारे मे जानकारी दे कर जागरूक किया। वही बरनावा मे गजराज इंटर कॉलेज में कक्षा 6 से 8 तक की बालिकाओं को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी एवं हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में बताया गया।
महिला कांस्टेबल रश्मि चौधरी,व मनीषा पंवार, पूजा सिंह, आंचल त्यागी, तन्नू सैनी, ऋतु भाजवा आदि ने अलग अलग गावों मे जागरूक कर कहा कि विद्यालय परिवेश, विद्यालय की गाड़ियों, घर के आसपास कहीं भी महिलाएं और बालिकाएं छेड़छाड़ या भद्दे कमेंट का शिकार होती हैं। इस अवस्था में उन्हें तुरंत अपने परिजनों एवं अपने शिक्षकों को इसकी जानकारी देनी चाहिए। अमर्यादित व्यवहार होने पर 1098 अथवा महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 तथा साइबर क्राइम के लिए 1930 पर संपर्क कर सकते हैं। मिशन शक्ति अभियान के तहत विभाग की ओर से महिलाओं व बेटियों को स्वावलंबी बनाने के कार्य पर बल दिया जा रहा है।
इस संबंध में बिनौली थाना प्रभारी एन.एस.सिरोही ने बताया कि महिला मिशन शक्ति के तहत स्कूल की छात्राओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। छात्राओं को महिला संबंधी जानकारी दी जा रही हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला सिपाहियों द्वारा स्कूलों में जाकर छात्राओं व गांव में जाकर बालिकाओं को जागरुक करने का लगातार अभियान चल रहा है। जिसमें उन्हें महिला सुरक्षा संबंधित सहित अन्य जानकारियां दी जाएंगी।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here