कांवड़ मार्ग पर मचान बनाने का कार्य हुआ शुरू

0
199

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: श्रावणी पर्व पर कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कांवड़ मार्ग पर वन क्षेत्र में मचान बनाने का कार्य शुरू किया गया।

कांवड़ मार्ग पर जायजा लेते एसडीएम बड़ौत सुभाष सिंह

कांवड़ मार्ग पर बरनावा में दाहा व बड़ौत मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। उधर शेखपुरा वन क्षेत्र में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस की देखरेख में मचान बनाना श्रमिकों ने शुरू किए। एसडीएम बड़ौत सुभाष सिंह ने वन क्षेत्र में बनाए जा रहे मचानो की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इंस्पेक्टर एनएस सिरोही को जल्द मचान बनाने का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उधर बीडीओ राजीव कुमार शर्मा ने कांवड़ मार्ग पर सफाई व्यवस्था देखी।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here