संपर्क अभियान: घर-घर जाकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां

0
217

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: भाजपा के संपर्क अभियान के तहत मंडल पदाधिकारियों ने क्षेत्र के कई गांवों में घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी दी।
भाजपा बिनौली मंडल अध्यक्ष राजीव धामा, महामंत्री सुधीर त्यागी, मंत्री अमरवीर कश्यप, सईद अब्बासी आदि पदाधिकारियों ने क्षेत्र के तेडा, तितरोदा, चिरचिटा, पाईस, नंगला रवा, गल्हैता आदि गावों में संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान घर घर जाकर ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, उज्जवला गैस कनेक्शन, बालिका समृद्धि योजना, पेंशन योजना आदि की जानकारी दी तथा मिस कॉल कर भाजपा का समर्थन दिलाया गया।
इसके साथ पार्टी की नीतियों, कार्यों तथा उपलब्धियों को बताते हुए समर्थन की अपील की गई। ग्रामीणों को योजनाओं व उपलब्धियों के हैंडबिल, बुकलेट, पोस्टर, बैनर आदि प्रचार सामग्री भी वितरित की गई।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here