हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन हुआ

0
227

कासगंज/अमांपुर: समाज सेविका सुलोचना गुप्ता ने अपने स्वर्गीय पति पूर्व चेयरमैन सत्यप्रकाश गुप्ता की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई। गुड़मंडी स्थित आवास पर सुबह हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। याज्ञाचार्य सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण से हवन-यज्ञ सम्पन्न कराया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने पूर्ण आहूति देकर सुख शांति और विश्व के कल्याण की कामना की। दोपहर 2 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जो देर रात तक चलता रहा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्घालुओं ने पूड़ी-सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर समाज सेविका सुलोचना गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मीना चौहान, दीपक गुप्ता चेयरमैन, रीतेश गुप्ता, मोना गुप्ता, पूजा गुप्ता, बबलू गुप्ता, हेमा गुप्ता, भूरे गुप्ता, केशवदेव गुप्ता, उमेश गुप्ता, नरेश गुप्ता, विशाल मित्तल, आकाश गुप्ता सर्राफ, गौरव गुप्ता, शिवम गुप्ता, हर्ष गुप्ता, कान्हा गुप्ता, देव गुप्ता, अंशु गुप्ता, बेटू गुप्ता, राहुल गुप्ता, बुलट गुप्ता, मोनू गुप्ता, आयुष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here