मेरठ में खिल रहा कमल: भाजपा मेयर प्रत्याशी हरिकांत आगे

0
246

मेरठ: मेरठ नगर निगम में महापौर के 15 और 90 वार्ड पार्षदों के लिए मैदान में उतरे 522 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज होगा। सुबह 8 बजे से परतापुर कताई मिल में वोटों की गिनती जारी है। वेस्ट यूपी में भाजपा की साख का सवाल बनी मेरठ महापौर सीट पर कमल खिलेगा या 2017 की तरह भाजपा को निराशा हाथ लगेगी, यह आज तय हो जाएगा।
भाजपा के मेयर प्रत्याशी हरिकांत 16 हजारों वोटों से आगे
मेरठ में चौथे राउंड में भाजपा मेयर प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया ने बढ़त बनाई है। हरिकांत अहलूवालिया को 43480 वोट, AIMIM के अनस को 26692 वोट, सपा की सीमा को 23811 वोट मिले हैं। भाजपा 16788 वोटों से आगे है। यहां शुरुआती राउंड में AIMIM के अनस ने बढ़त बनाई थी।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here