अजय कुमार त्यागी उपजा के बागपत जिला अध्यक्ष बने

0
273

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 

बागपत। यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के लखनऊ महामंत्री रमेशचंद जैन ने सर्वसम्मति से बागपत उपजा की नई जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया।
उन्होंने अध्यक्ष अजय कुमार त्यागी, उपाध्यक्ष विरेन्द्र तोमर व
योगेश पंवार, मन्त्री सचिन त्यागी, मधु व ओमदत्त शर्मा तथा कोषाध्यक्ष प्रदीप पांचाल को बनाया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य में विपुल जैन, सत्या सैनी, धर्मपाल सैनी, राजेश शर्मा, शमशाद, शहजाद, अब्दुल वाहिद, गौरव साहनी, विजय कुमार, विशाल जैन व राजीव चौधरी को शामिल किया है। रमेशचंद जैन ने आशा जताई कि नवीन कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपजा के संविधान के अनुरूप कार्य करेंगे। सभी मिलकर अधिकाधिक सदस्य बनायेंगे। पत्रकारों की एकजुटता के बल पर संगठन को मजबूत करेंगे तथा पत्रकार हित में अपना विशेष योगदान देंगे। उन्होंने नवीन कार्यकारिणी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here