भरेड़ी की छात्रा शगुन सैनी ने प्रदेश स्तर पर गोल्ड मेडल 2 लाख रुपए का इनाम जीत

0
258

जानसठ। दिल्ली इंदिरा गांधी इण्डोर स्टेडियम में आयोजित स्टेयर्स स्पोर्ट्स खेल डेवलपमेंट फेडरेशन खेल मंत्रालय भारत सरकार मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स प्रतियोगिता में गांव भलेडी की शगुन सैनी ने अपने भार वर्ग में हरियाणा की माही मेहता को हराकर स्वर्ण पदक व 2 लाख रुपए जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
दिल्ली इंदिरा गांधी इण्डोर स्टेडियम में आयोजित स्टेयर्स स्पोर्ट्स खेल डेवलपमेंट फेडरेशन खेल मंत्रालय भारत सरकार मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स द्वारा आयोजित किया गया। जानसठ ब्लॉक परिसर स्थित निखिल कौशल कराटे क्लासेस के खिलाड़ी जानसठ कस्बे से 3 खिलाड़ियों का चयन हुआ था। देश के करीब 26 राज्यों से आए करीब 2000 प्लस ने हिस्सा लिया जिसमें भलेडी गांव से शगुन सैनी पुत्री श्री ऋषि पाल सैनी ने अपने भार वर्ग में हरियाणा की माही मेहता को हराकर स्वर्ण पदक जीता एवं तुबाशाद पुत्री उस्मान ने कांस्य पदक जीता अथवा यश कुमार ने अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। स्टेयर फाउंडेशन के संस्थापक और कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी महाराष्ट्र राज्य के जनरल सेक्रेटरी सिहान, विनोद कुमार वर्मा सहारनपुर से, बसंत उपाध्याय ने खिलाड़ियों एवं टीम कोच सेंसेई निखिल आर्य को सम्मानित किया गया। जानसठ नगर पहुचने पर कस्बावासियों ने टेली खिलाड़ियों का फूल मालाएं पहनाकर नगर भर्मण किया।
इस मौके पर रजनीश सैनी, शिवकुमार, लुकमान, तुषार, जयपाल, रेखा सैनी, कौशल सैनी, अर्जुन सैनी सहित कस्बे से सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here