धनौरा सिल्वरनगर गांव में रालोद का सम्मान समारोह

0
261
  • पीएम व सीएम को देश प्रदेश की नही चिंता:राजेंद्र शर्मा

बिनौली: धनौरा सिल्वर नगर गांव में शनिवार को सम्मान समारोह हुआ। जिसमे रालोद ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हुई सभा में राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि वर्तमान पीएम व सीएम केवल भ्रमण करते रहते हैं, उन्हें देश प्रदेश की कोई चिंता नही है। रालोद अध्यक्ष राज्यसभा सांसद एक युवा राजनीतिज्ञ हैं। जो लगातार किसान, मजदूरों व वंचितों के हकों के लिए आवाज उठा रहे हैं। छपरौली विधायक डॉ.अजय तोमर ने कहा कि किसानों के साथ प्रदेश व केंद्र सरकार अन्याय कर रही है। जिसको रालोद बर्दाश्त नही करेगा। राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि चौधरी चरण सिंह व अजित सिंह ने हमेशा किसानों के लिए कार्य किया। आज रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। पूर्व विधायक डॉ.अजय तोमर ने कहा कि रालोद ही किसान मजदूरों व अल्पसंख्यकों का सच्चा हितैषी है। जिलाध्यक्ष रामपाल धामा, जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर, प्रो.बलजीत आर्य, अरुण तोमर, जगपाल तेवतिया, डॉ.साहब सिंह ने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारियों को स्थानीय कार्यकर्ताओं ने शाल, स्मृति चिंह व फूलमालाओं से सम्मानित किया। अमरेश शास्त्री के संचालन में हुए समारोह में बच्चू सिह राणा संजय तोमर, शौदान राठी, विकास बाछोड राजू तोमर सिरसली, ब्रजपाल शास्त्री, ब्रजमोहन शास्त्री, सतवीर राठी, वीर सिह, विनोद तोमर, गौरव बड़ौत, कृष्णपाल सिंह, दिलशाद, भूले कश्यप आनंद राणा, देवदत्त शर्मा, नसीम प्रमुख, कुणाल आर्य आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here