बाग से सागौन के पांच हरे पेड़ काटे

0
280

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: बिजवाड़ा गांव के जंगल मे स्थित एक बाग से गुरुवार रात अज्ञात लोगों ने सागौन के पांच हरे पेड़ काट लिए। जिनकी कीमत एक लाख बताई गई है। बागान स्वामी ने थाने पर तहरीर दी है।

बिजवाड़ा के जंगल मे बाग से काट गए पेड़

बिजवाड़ा गांव के जंगल में बामनौली गांव निवासी उपेंद्र चौधरी पुत्र ब्रजराज सिंह का ब्रजराज सिंह फार्म हाउस के नाम से आम का बाग है। जिसमे कुछ सागौन के वर्षों पुराने पेड़ भी खड़े हैं। रात में अज्ञात लोगों ने कटर मशीन व आरे से पांच हरे पेड़ काटकर चोरी कर लिए। सुबह होने पर पड़ौस के किसानों ने बाग स्वामी को पेड़ काटने की सूचना दी। बाग स्वामी उपेंद्र ने थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने काटे गए पेड़ों की कीमत एक लाख बताई है।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here