रालोद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सुखबीर सिंह गठीना की पदोन्नति तथा पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा फिर बने राष्ट्रीय महासचिव

0
264

जयंत चौधरी द्वारा ब्राह्मण और रवा राजपूत समीकरण साधने की कोशिश
बागपत: रालोद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जनपद को विशेष सम्मान दिए जाने के साथ ही राष्ट्रीय और स्थानीय संसदीय क्षेत्र के समीकरणों को भी ध्यान में रखा गया है, जिसके चलते हर स्तर का कार्यकर्ता रालोद अध्यक्ष चौ.जयंत सिंह समेत कार्यकारिणी में स्थान पाने वाले अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बधाई दे रहा है।
रालोद द्वारा घोषित कार्यकारिणी में सुखबीर सिंह गठीना को इस बार राष्ट्रीय सचिव से पदोन्नति देते हुए राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है, जो रवा राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते अपनी बिरादरी तथा जनपद में कार्यकर्ताओं द्वारा भी विशेष सम्मान तथा मजबूत पकड़ वाले नेता के रूप में जाने जाते हैं।
स्वस्थ राजनीतिक चिंतक, राष्ट्रीय परिदृश्य तथा तात्कालिक मुद्दों पर सर्वमान्य सुझाव देते रहने के साथ ही चुनावी तालमेल के अवसर पर वार्ताओं को निष्कर्ष तक पहुंचाने के माहिर पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा को फिर से राष्ट्रीय महासचिव बनाते हुए उनकी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय स्तर पर भी विशेष भूमिका को सम्मान दिया गया है।
बागपत संसदीय क्षेत्र के जातिगत समीकरणों को साधने में जहाँ गुर्जर बिरादरी से जिलाध्यक्ष रामपाल धामा अपनी नियुक्ति के बाद से ही गुर्जर बहुल‌ गांवों में सांगठनिक मजबूती करने में लगे हैं, वहीं अब सुखबीर सिंह गठीना को दी गई पदोन्नति का असर रवा राजपूत बिरादरी में निश्चित रूप से रालोद की तरफ आकर्षित करेगा, ऐसा विश्लेषण किया जाने लगा है।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here