जानसठ में हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 72 जोड़ों का विवाह

0
262
  • ब्लॉक परिसर में हुआ 72 जोड़ों का विवाह
  • खुश नजर आए नवविवाहित वर-वधु

जानसठ: विकास खंड स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन जानसठ ब्लॉक परिसर में हुआ। जिसमें 72 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। जबकि शादी के लिए रजिस्ट्रेशन 73 जोड़ों ने कराया था लेकिन एक जोड़ा उपस्थित नहीं हो सका। बीडीओ अक्सीर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 19 जोड़े मुस्लिम और शेष 53 जोड़े हिन्दू रीति-रिवाज से विवाह के पवित्र बंधन में बंधे। ब्लॉक स्तर से 69 और नगर पंचायत स्तर से 3 शादियां सम्पन्न हुई। विवाह कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने फूल बरसा कर वर-वधू को अपना आशीर्वाद दिया। इस शानदार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वर-वधू के परिजनों ने भी भाग लिया।
शासन की ओर से प्रत्येक नव दम्पति को 35 हजार रूपये का चेक, 6 हजार रूपये व्यवस्था स्वरूप और दस हजार रूपये का सामान भेंट किया गया। एडीओ समाज कल्याण सतेन्द्र सिंह, नगर पंचायत ईओ विनोद कुमार शुक्ला, लिपिक मौ. इरफ़ान, पूर्व प्रधान हरेंद्र सिंह अहलावत, तंजेब सिंह, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप सिंह अहलावत, ग्राम प्रधान सलारपुर राजू धीमान, सचिव गौरव, कमल दास, पंकज कुमार सहित बड़ी संख्या मे ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख चौधरी नरेंद्र सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन मनोज वालिया द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here