विश्व कल्याण की कामना के साथ महायज्ञ सम्पन्न

0
290
बरनावा के लाक्षागृह पर महायज्ञ में आहुति देते श्रद्धालु
  • हजारों श्रद्धालुओं ने स्वाहा के उदघोष के साथ दी आहुति

बिनौली: बरनावा के लाक्षागृह पर चल रहे विश्व कल्याण चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का रविवार को स्वाहा के उदघोष के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर कई प्रांतों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं को वेदोपदेश देते हुए प्रधानाचार्य अरविंद शास्त्री ने कहा कि अग्निहौत्र से पर्यावरण शुद्धि के साथ मानसिक व आत्मिक शुद्धि भी होती है। आचार्य गुरुवचन शास्त्री ने कहा कि परम् पिता परमेश्वर ने हमे कर्म करने की स्वतंत्रता दी है। विज्ञान व धर्म का मूल वेद है। इस अवसर पर स्वामी सत्यवेश, आचार्य विनोद कुमार, देवेंद्र शास्त्री, रोहित शास्त्री, संजीव शास्त्री ने भी विदोपदेश दिया। महायज्ञ की पूर्णाहुति में कई प्रांतों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह, यशोधर्मा, राजपाल त्यागी, उपेंद्र प्रधान, ब्रजपाल शास्त्री, शौदान शास्त्री, निमेष शर्मा, संजीव मुलसम, शोकेंद्र आर्य, कपिल शास्त्री, साधना आर्या, शिवकुमार, अजय त्यागी आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here