राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने को हुआ मंथन बरनावा में भाकियू(अराजनैतिक) की बैठक आयोजित

0
322

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: बरनावा गांव में भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें हरिद्वार में होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए मंथन हुआ।
बैठक में जिलाध्यक्ष नरेशपाल सिंह ने कहा कि सरकारों की गलत नीतियों के चलते आज देश का किसान तमाम दुश्वारियों से जूझ रहा है। फसलों का समय पर वाजिब नही मिलने से हालात ओर बिगड़ रहे हैं। किसानों के हकों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने बताया संगठन का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन नौ अक्टूबर से हरिद्वार में होगा। जिसमें जनपद से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदधिकारी भाग लेंगें। बैठक में ब्लॉक व जनपद पदाधिकारियों को अधिवेशन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी दी गई। जिला उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा के संचालन में हुई बैठक में संगठन मंत्री संजीव दांगी, ईश्वर गुर्जर, सुदेशपाल, राकेश धामा, सुधीर धामा, जगदीश, अनीश कुरेशी, कुलदीप कुमार, विरेंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here