स्टैण्डर्ड राइटिंग प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया

0
257

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
छपरौली:नगर स्थित श्री शान्ति सागर दिगम्बर जैन कन्या इंटर कॉलिज में ब्यूरो ऑफ़ इंडियन स्टैण्डर्ड् गाजियाबाद द्वारा आयोजित स्टैण्डर्ड राइटिंग प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक की साइंस क्लब की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें छात्राओं को हॉलमार्क के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा BIS से सम्बन्धित प्रतियोगिता में कुo नाजिया व प्रिया उपाध्याय की जोड़ी ने प्रथम, कु० कनक मान व दिया की जोड़ी ने द्वितीय और कुo कनिष्का व अंशिका की जोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रधानाचार्या श्रीमती चित्ररेखा जैन ने प्रमाणपत्र व पुरुष्कार धन राशि देकर सम्मानित किया। उक्त कार्यक्रम में छात्राओं का निर्देशन निधि जैन ने किया।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here