निकाय चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई बैठक

0
310

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर

बागपत: जनपद में आगामी होने वाले निकाय चुनाव को लेकर एक बैठक भाजपा के जनपद कार्यालय पर हुई।इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री केपी मलिक, सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह व निकाय चुनाव के जिला संयोजक डॉ विनय त्यागी ने आगामी निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं व जिला पदाधिकारियों से चर्चा कर तैयारियों में जुट जाने की अपील की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने आगामी 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक भाजपा के कार्यक्रमों पर कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने खेकड़ा नगर पर डॉ विनय त्यागी को मंडल प्रभारी के रूप में दायित्व दिया। साथ ही आशा व्यक्त की कि वह भाजपा को खेकड़ा मंडल में मजबूत करने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर नीरज कौशिक पूर्व जिला उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष संदीप प्रजापति पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित गौरव तोमर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा जसवीर सोलंकी पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चौहान आदि कार्यकर्ता रहे।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here