दसलक्षण पर्व के दौरान हुई उत्तम त्याग धर्म की पूजा

0
253

बागपत:दिगंबर जैन बड़ा मंदिर बागपत में दसलक्षण पर्व के 8 वे दिन श्री 1008 श्रेयांस नाथ भगवान के विधान का आयोजन किया गया और उत्तम त्याग धर्म की पूजा की गई।सर्वप्रथम प्रातः बेला में पंडित सुलभ जैन शास्त्री व मयंक जैन शास्त्री बागपत के कुशल दिशा निर्देशन में श्री 1008 अजीतनाथ भगवान, श्री शांतिनाथ भगवान, श्री नेमिनाथ भगवान व श्री पार्श्वनाथ भगवान का शुद्ध जल से मंत्रोचार द्वारा अभिषेक किया गया। आज की शान्तिधारा का सौभाग्य तरुण जैन, अरूण जैन, पवन जैन बागपत को प्राप्त हुआ। विधान में प्रातः आरती पलकी जैन के परिवार की और से संपन्न कराई गई। उसके उपरांत नित्य नियम की पूजा तथा श्री 1008 श्री श्रेयांस नाथ भगवान विधान की क्रियाएं प्रारंभ हुई। विधान में 70 अर्घ्य मांडले पर अर्पित किए गए। शाम को पंडित सुलभ जैन ने शास्त्र सभा को संबोधित किया। शास्त्र सभा के उपरांत संगीतमय महा आरती हुई, जिसमे निमित जैन परिवार की और से महाआरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और महिलाओं और बच्चों ने भगवान के सम्मुख दीपक लेकर नृत्य किया। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में धार्मिक नाटिका हुई, जिसमें सभी को प्रेरित धार्मिक कथाओं को सुनाया गया और उसके उपरांत सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया कार्यक्रम में विनीत जैन, संजीव जैन, सार्थक जैन, यश जैन, तरुण जैन, निशू जैन, ऋषभ जैन, कमल जैन, अनमोल जैन, सुषमा जैन, बबीता जैन, कोमल जैन, पलकी जैन, नीलम जैन, अनिता जैन आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here