दिल्ली देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर को लेकर दिया धरना

0
216

बागपत। दिल्ली देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर के प्रभावित किसानों का धरना कस्बा टिकरी में तीसरे दिन हरवीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। किसानों द्वारा मुख्य रूप से तीन मांग रखी गई। पहले मुआवजा किसानों को दिया जाए उसके बाद में अधिग्रहण किया जाए। पूरे प्रोजेक्ट में एक ही तरह का मुआवजा वितरित किया जाए, जैसा कि मऊ में मुआवजा वितरित किया गया है। जो भूमि लिंक मार्ग पर है, उसे लिंक मार्ग पर ही दर्शाया जाए। जो फसल खड़ी है, उसका मुआवजा दिया जाए। मनोज आर्य एडवोकेट ने कहा कि किसानों को मुआवजा एक्ट के अनुसार नहीं मिल रहा है।
ग्राम टटीरी और टिकरी में 2 गुना मुआवजा भूमि अधिग्रहण एक्ट के प्रतिकूल है। मनोज कुमार चेयरमैन मंडी समिति ने किसानों को एकजुट रहने का आह्वान किया। राजेंद्र सिंह गाटा टिकरी ने किसानों को संघर्ष के लिए एकजुट रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगी। संचालन सत्येंद्र मास्टर ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से विनय कुमार, सुनील कुमार, सतेंदर राठी, नरेंद्र राठी, डा.लक्ष्मण राजपाल शास्त्री, प्रहलाद सिंह, सभासद टटीरी सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here