उर्वशी जैन ने किया आईसीएसई बोर्ड दसवीं की परीक्षा में जिला टॉप

0
235
उर्वशी जैन

बागपत। खेकड़ा की बेटी उर्वशी जैन द्वारा आईसीएसई बोर्ड 2022 की दसवी परीक्षा में जिला बागपत टॉप करने पर खेकड़ा नगर में खुशी की लहर छायी हुयी है। खेकड़ा के लोग बेटी की इस उपलब्धि पर फूले ननहीं समा रहे हैं।
भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री व जैन एकता मंच उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जनेश्वर दयाल जैन ने बताया कि वे उर्वशी जैन को इस उपलब्धि पर बधाई देते है। उर्वशी जैन ने जैन समाज को गौरवान्वित किया है और शीघ्र ही उनकी संस्था द्वारा उर्वशी जैन को सम्मानित किया जायेगा। खेकड़ा जैन समाज के अध्यक्ष जिनेश जैन और महामंत्री सुमेर जैन ने उर्वशी जैन के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए खेकड़ा जैन समाज की और से जल्द एक सम्मान समारोह आयोजित करने को कहा। खेकड़ा जैन मिलन के अध्यक्ष मनोज जैन ने बताया कि उर्वशी के पड़दादा लाला स्व.महावीर प्रसाद जैन एक प्रसिद्ध समाजसेवी थे। उर्वशी के दादा अशोक जैन, दादी इन्द्रा जैन सहित इनका पूरा परिवार धार्मिक प्रवृत्ति का है। उर्वशी की माता पूनम जैन नारी सशक्तिकरण का अनूपम उदाहरण है। उर्वशी के पिता नितिन जैन के देहांत के बाद उन्होंने हिम्मत नही हारी और दोनों बच्चो का पालन-पोषण इस प्रकार किया कि बच्चों को कभी भी पिता की कमी महसूस नही होने दी।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here