सावन के पहले दिन भगवान शिव के दरबार में हुआ जलाभिषेक

0
268

बलिया। हांथों में पूजा की थाली, माथे पर चन्दन का तिलक और भगवान शिव के दरबार में भक्तों की लंबी कतार यह नजारा हैं बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर का। कांवड़ यात्रा के साथ सावन माह आज से शुरू हो गया है। भगवान शिव की पूजा को सावन माह में इस बार पड़ रहे चार सोमवार। कांवड़ यात्रा के साथ ही आज 14 जुलाई से सावन माह शुरू हो गया है। इस बार भगवान शिव की पूजा और व्रत के लिए चार सोमवार होंगे।
मन्दिरों को फूलों से सजाया जा रहा है, मन्दिर परिसर में भजन-कृतन का दौर प्रारंभ हो चुका है। सुबह से भक्त बाबा बालेश्वर नाथ का जलाभिषेक करने पहुंच रहे है। पूजा की थाली में दूध, जल, फूल, धतूर, बेलपत्र, चन्दन लिए बाबा बालेश्वर नाथ का जलाभिषेक कर रहे है। श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। भक्त भगवान शिव की अनेक रूपों में पूजा अर्चना करते है।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here