बलिया: मिनी बम फटने से 4 बच्चे जलने से हुए गंभीर

0
731
  • बम फटने की आवाज 500 मीटर एरिया में गूंजी
  • आसपास के घरों में रहने वाले लोगों में दहशत

बलिया। जिला बलिया मनिया क्षेत्र के पिलुई गांव मे मिनी बम फटने से 4 बच्चे जलने से हुए गंभीर। बम फटने की आवाज 500 मीटर एरिया में गूंजी। अगल-बगल के घरों में रहने वाले लोगों में आवाज सुनकर दहशत का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची मनियर थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बच्चों को जिनमें बजरंगी उम्र 7 वर्ष, गोल्डी उम्र 8 वर्ष, विवेक कुमार उम्र 12 वर्ष, कृष उम्र 8 वर्ष को आनन-फानन में जिला प्रशासन द्वारा इलाज के लिए जिला चिकित्सालय बलिया पहुंचाया। चारों बच्चों का इलाज चल रहा है।
ग्रामवासी धर्म सिंह ने कहा कि जहां 4 बच्चे एक साथ खेल रहे थे,वही कूड़ादान फेंकने वाले जगह पर मिनी बम फेंका हुआ था। नासमझ छोटे चारों बच्चे पटाका समझ कर उसे उठा लिया फिर मिनी बम में तार जो निकला था उसमें एक दूसरे में जैसे ही टच किए। मिनी बम में काफी तेज आवाज के के साथ धमाका हो गया जिससे चारों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। जिसकी आवाज काफी तेज हई। धमाका इतना तेज था कि अगल-बगल के 500 मीटर के एरिया तक भी आवाज सुनाई दी। जिला प्रशासन जांच में लग गया हैं की आखिर इतनी बड़ी लापरवाही किसकी है, जो कूड़ेदान पर मिनी बम फेंका था। इन लोगों का क्या मकसद था। अभी तक इसका कोई खुलासा नहीं हो पाया, ऐसे कौन व्यक्ति हैं जिसने इतनी बड़ी लापरवाही की है। जिला प्रशासन जांच में जुट गया है कि इस घटना का क्या मकसद है।
घटना की सूचना मिलते ही जिला सरकारी अस्पताल में सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी और शहर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here