केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन पर दी बधाई

0
232
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन पर दी बधाई

बागपत। बागपत जिले से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी।
युवा भाजपा नेता विपिन माहेश्वरी भी अपने साथियों संग दिल्ली स्थित राजनाथ सिंह के आवास पर पहुंचे। उन्हें फूल बुग्गा भेंट कर जन्मदिन की बधाइयां दी और उनकी लंबी आयु होने की कामना की। विपिन माहेश्वरी ने कहा कि जब से राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्री का पदभार संभाला है तब से देश में सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत हुई है। वह अपनी सभी जिम्मेदारियों व दायित्वो का भली-भांति पालन कर रहे है, उसका बहुत अच्छा परिणाम सामने आ रहा है। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here