विश्व की भयंकर चुनोती पर्यावरण और प्रदुषण: डा.अनिल आर्य

0
225
डा.अनिल आर्य

बागपत: गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल में पर्यावरण, प्रदुषण विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में स्कूल के प्रबंधक डा.अनिल आर्य ने कहा कि आज विश्व के समक्ष तीन गंभीर चुनोतियाँ है, जिनमे भयंकर चुनौती पर्यावरण व प्रदूषण की है। आज धरती माँ भयंकर दौर से गुज़र रही है।
करोड़ो वर्षों से हज़ारों प्रजातियां पृथ्वी पर रहती आयी हैं, किन्तु इन प्रजातियां ने पर्यावरण को इतनी हानि नही पहुंचायी जितनी अकेले मानव जाति ने एक सदी में पहुंचायी है। मनुष्य के क्रियाकलापों से पृथ्वी गरम होती आयी है। इसके परिणामस्वरूप अकेले भारत मे 700 से अधिक जीव-जंतु, पेड़-पौधे लुप्त हो चुके है।
उन्होंने कहा कि तापमान बढ़ने से ग्लेशियर पिंघलने लगेंगे और उनका पानी समुन्द्र में मिल जाने से समुन्द्र का स्तर ताल बढ़ेगा इसका गंभीर परिणाम यह होगा कि किनारे पर बसे दुनिया के हज़ारों शहर समुन्द्र के गर्भ में समा जाएंगे। अतः हमें पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे तभी पृथ्वी का बचाना संभव है।
इस अवसर पर डा.सुनील आर्य, सुशील वत्स, नितिन शर्मा, चंद्रवीर सिवाच, ओमपाल सिंह, जोगराज आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here