जनहित: राजा अंसारी ने चरमराई विद्युत व्यवस्था को ठीक करने की मांग की

0
246

नहटौर। रमजान माह एव सनातनी पर्व में पढ़ रही चिलचिलाती गर्मी और चरमराई विद्युत व्यवस्था से त्रस्त जनता की परेशानियों को देखते हुए समस्या के समाधान के लिए चेयरपर्सन पुत्र राजा अंसारी ने विद्युत उपकेन्द्र पर धरना शुरू कर दिया। जेई तीर्थराज द्वारा समस्या का समाधान किये जाने के आश्वासन के बाद राजा अंसारी ने मुख्यमन्त्री को सम्बोधित ज्ञापन जेई को सौंपा।
मालूम हो की नगर स्थित विद्युत उपकेन्द्र पर रखे नगर को विधुत सप्लाई करने वाला 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद नगर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। रमजान माह में पड़ रही भीषण गर्मी और ऊपर से विद्युत समस्या से नागरिक खासकर बूढ़े, बच्चे, महिलाओं और रोजेदारों का बुरा हाल था। काफी प्रयास करने के बाद दो दिन पूर्व नया ट्रांसफार्मर आया जिसे कर्मचारियों द्वारा लगा दिया गया। ट्रांसफार्मर आने के बाद लोगो को विद्युत समस्या से निजात मिलने की आस जगी थी लेकिन ऐसा नही हुआ और लोग गर्मी से बेहाल रहे।

धरने पर बैठे राजा अंसारी

विद्युत समस्या का समाधान न होने पर आज राजा अंसारी विद्युत उपकेन्द्र नहटौर पहुंचे और समस्या के समाधान के लिए बिजली घर परिसर में धरने पर बैठ गए। राजा अंसारी द्वारा धरने पर बैठने की सूचना मिलने पर जेई तीर्थराज सिंह तुरन्त मौके पर पहुंचे और राजा अंसारी से वार्ता की। जिसमे उन्होंने बताया की नया ट्रांसफार्मर रखा गया हैं। ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग की जा रही हैं। अभी उसपर लगातार लोड नही डाला जा सकता। धीरे-धीरे उससे काम लिया जा रहा हैं। जल्द ही विद्युत समस्या का समाधान हो जाएगा। राजा अंसारी ने मुख्यमन्त्री को सम्बोधित ज्ञापन जेई को सौंपा और नगर व ग्रामीण क्षेत्र को 22 घण्टे विद्युत आपूर्ति किये जाने की मांग की। राजा अंसारी ने चेतावनी दी की यदि विभाग ने जल्द विधुत समस्या का समाधान नही किया तो वह पुनः जनता के साथ धरने पर बैठ जाएंगे।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here