भाजपा एमएलसी प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सैनी की जीत पर भाजपाइयों ने मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया

0
252

नजीबाबाद। ब्लॉक के डबाकरा हॉल मैं भाजपा के जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियों के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर एक दूसरे को भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सैनी की जीत पर बधाई देकर और मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया।
पूर्व सांसद पूर्व राज्य मंत्री राजा भारतेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सत्यपाल सिंह की जीत भाजपा की नीति की जीत है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को पूर्ण भरोसा है कि भाजपा के हाथों में देश का भविष्य सुरक्षित है तभी उन्होंने इतने बहुमत से भाजपा प्रत्याशी को जीता कर भेजा है।
ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल ने कहा कि जब से प्रदेश में योगी सरकार ने कार्यभार संभाला है तब से एक भी दंगा प्रदेश में नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि योगी और मोदी के राज में देश में कानून का राज है आज हमारी मां बहन बेटियां दिन या रात किसी भी समय बेखौफ होकर आ जा सकती हैं।
उसके पश्चात भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित, वीरेंद्र शर्मा, ईशम सिह, रणवीर सिंह निराला, राकेश चौधरी, नगर अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा ललित पाल, करुण पाल, मोनू वर्मा, बलराज त्यागी, पिखुर रघुवंशी, कोमल हल्दिया, रामपाल सिन्हा, डॉक्टर रितेश सेन, अशोक राजपूत, दिनेश राजपूत, अरविंद विश्वकर्मा, नीरज, नर पाल सिंह, ऐश्वर्य ऐरन, उदय चौधरी, मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा संजय जैन पत्रकार, नगर व ग्रामीण क्षेत्र के अनेक कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here