गुड-फ्राइडे पर गिरजाघरों में हुई प्रार्थना सभा

0
186
ललियाना गांव का चर्च

बागपत। जिलेभर में शुक्रवार को गुड-फ्राइडे मनाया गया। इस दौरान गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुई और प्रभु यीशु को याद किया गया। उनके शांति व भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया। सभी ने उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
ललियाना चर्च में हुए कार्यक्रम में सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया और सामूहिक रूप से प्रभु यीशु की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने हाथों में क्रुश लेकर यात्रा निकाली। उन्होंने चौदह बार रूक-रूक कर प्रार्थनाएं की और लोगों को उनके बताये मार्ग पर चलने का संदेश दिया। चर्च के फादर एल्बर्ट ने बताया कि गुड-फ्राइडे को पुण्य शुक्रवार भी कहा जाता है। इस दिन प्रभु यीशु के विरोधी यानि यहूदियों ने यरूशलेम में उन्हें क्रुश पर लटका कर उनकी हत्या कर दी थी। उनके विरोधी प्रभु यीशु द्वारा किये जा रहे नेक कार्यों से खुश नहीं थे। प्रभु यीशु जिस भी बीमार व्यक्ति के ऊपर हाथ रख देते थे, तो वह चंगा हो जाता था। उन्होंने काफी बीमार लोगों को ठीक किया और एकता व भाईचारे की शिक्षा दी। यहूदियों ने एक दिन योजना बनाई और प्रभु यीशु को सूली पर लटका दिया। उनके हाथ पैर नुकीली कीलों से सूली पर गाड़ दिये गये। उस रोज शुक्रवार का दिन था और अपराहन तीन बजे उन्हें सूली पर लटकाया गया था। उनकी याद में गुड-फ्राइडे मनाया जाता है।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here