भारतीय जैन मिलन ने किया राजेश जैन भारती को सम्मानित

0
225
बागपत के बड़ौत के रहने वाले राजेश जैन भारती को सम्मानित करते हुए भारतीय जैन मिलन के पदाधिकारी

बागपत। कुण्डलपुर,दमोह मध्य प्रदेश में चल रहे भारतीय जैन के राष्ट्रीय अधिवेशन में बड़ौत के रहने वाले राजेश जैन भारती को भारतीय जैन मिलन के सर्वोच्च पुरस्कार वीर ऑफ द ईयर से राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज व मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री जयंत मैल्लैया के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
भारतीय जैन मिलन में राजेश जैन भारती का एक लम्बे समय से समर्पण तथा तन-मन व धन तीनों तरह से सहयोग रहा है। भारती इस समय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर है। इससे पहले व भारतीय जैन मिलन फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष तथा क्षेत्र संख्या-5 के क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके है। राजेश जैन भारती ने इसके लिए भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय महामंत्री प्रशासन नरेंद्र जैन राजकमल तथा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन नरेश जैन देहरादून का आभार व्यक्त किया। भारती ने कहा कि यह पुरस्कार मुझे नही बल्कि मेरे सभी जैन मिलन परिवार बड़ौत के सभी सदस्यों को मिला है, उनके सहयोग के बिना यह सब सम्भव नही था। उन्होंने मिलन के सभी सदस्यों के भारतीय जैन मिलन के प्रति समर्पित तथा सहयोग करते रहने के लिए कहा।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here