विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस मनाया

0
278

जानसठ: आज भारतीय जनता पार्टी के गौरवान्वित करने वाले 42 वें स्थापना दिवस पर खतौली विधान सभा के जानसठ मंडल में डाक बंगले पर पार्टी के ध्वज का ध्वजारोहण मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने किया और बैठक का संचालन एलडीबी चेयरमैन बृजेश रस्तोगी ने किया।
इस उपलक्ष पर जानसठ मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, रजनीश सैनी सभासद, विकास गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष, महेश चंद्र शर्मा, डॉक्टर विजेंद्र कुमार संयोजक भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ मंडल जानसठ, गौरव गर्ग, राजू बाल्मीकि, संजय बैरागी, सेवा सैनी, पवन कुमार, रामनिवास प्रजापति, सुभाष उपाध्याय, गौरव बाल्मीकि आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति को समझाते हुए उस पर चलने का आवाहन किया और बताया कि 2 सांसदों वाली भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी और विश्वसनीय पार्टी ने लोक कल्याणकारी सरकारी योजनाओं में सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के दर्शन को दर्शाया। साथ में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here