नवरात्र में देवी की पूजा करने से होती है विशेष फल की प्राप्ति

0
194

बागपत। हिन्दू धर्म में चैत्र का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस महीने में नवरात्र और रामनवमी सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार माने जाते है। प्रसिद्ध पहलवान एवं बॉडी बिल्डर सोमेंद्र उर्फ सोनू ने बताया कि चैत्र नवरात्रों में पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन मां ब्रहमचारिणी, तीसरे दिन मां चंद्रघण्टा, चौथे दिन मां कुष्मांडा , पाॅंचवे दिन मां स्कंदमाता, छठे दिन मां कात्यायिनी, सातवें दिन मां कालरात्रि, आठवें दिन मां महागौरी की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन अष्टमी भी मनाई जाती है। नवरात्र के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। हिन्दू धर्म के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष के दिन मां दुर्गा अवतरित हुयी थी और उनके कहने पर भगवान ब्रहमा जी ने सृष्टि की रचना आरम्भ की।
इसी कारण यह दिन हिन्दू कलैंण्डर में साल का पहला दिन माना जाता है। नववर्ष के इस पहले दिन हिन्दू लोग व्रत रखते है,सामर्थ्य के अनुसार दान-दक्षिणा करते है,पूजा-पाठ करते है और जरूरतमंदों की सहायता करते है और यह सिलसिला नौ दिनों तक चलता रहता है। बताया कि यही हमारी भारतीय संस्कृति की बड़ी विशेषता है। बताया कि नवरात्रों में मां दुर्गा पृथ्वी पर स्वयं उपस्थित रहती है। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इस दिन को रामनवमी के पर्व के रूप में मनाया जाता है।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here