महबूब को बनाया खेलों इंडिया का शूटिंग कोच

0
210

बिनौली। जौहड़ी में स्थित खेलों इंडिया के निशानेबाजी प्रशिक्षण केंद्र पर जौहड़ी निवासी महबूब खान को कोच बनाया गया है। रेंज पर खेलों इंडिया शूटिंग के नवनियुक्त कोच महबूब का स्वागत किया गया।
संस्थापक डा.राजपाल सिंह ने बताया कि राईफल एशोसिएशन जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज को 1 जनवरी 2021 को ओलंपिक मेडलिस्ट राज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा चलाई गई खेलों इंडिया निशानेबाजी का प्रशिक्षण केंद्र बनाया था। उस वक्त यहां पर अमोल प्रताप सिंह को कोच पद पर नियुक्त किया था। उन्होंने बताया कि खेलों इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक लखनऊ सारस्वत के आदेश पर अमोल के स्थान पर महबूब खान को कोच पद पर नियुक्त किया है। खेलों इंडिया की ओर उन्हें उसकी कोच नियुक्ति आदेश पत्र भी प्राप्त हुआ। उन्होंने शुक्रवार को शूटरों के साथ खेलों इंडिया के नवनियुक्त कोच महबूब को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए स्वागत किया। बता दे महबूब खान ने राईफल एसोशिएशन जौहड़ी की घास फूंस की रेंज से शूटिंग की शुरुआत की थी। वे स्पोर्ट्स ऑफ ऑथोरिटी गोवा में 4 वर्ष,श्री फोर्ट स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स दिल्ली में 3 वर्ष व राज रीफ सेंटर दिल्ली में भी कोच रहे। महबूब के खेलों इंडिया कोच बनने पर प्रधान सोहनपाल सिंह, सांई कोच नीतू श्योरान,विवेक आत्रेय, फारुख अली, आशु तोमर, ईशा, तोमर, डोली जाटव, तनु आदि ने खुशी जताई है।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here