राज्य मंत्री बने केपी मलिक का बागपत में हुआ भव्य स्वागत

0
280
बागपत में राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार बागपत पहुंचे केपी मलिक का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता

बागपत। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री बनाये गये बड़ौत के विधायक केपी मलिक गुरुवार को रोड शो करते हुए मंत्री बनने के बाद पहली बार बागपत पहुंचे। उनका यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
पेरीफेरल हाईवे मवीकलां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें रिसीव किया और उसके बाद बागपत में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सुदेश चौहान एडवोकेट के आवास पर उनका फूल-मालाओं व ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके सम्मान में नारे लगाए। केपी मलिक के साथ खुली गाड़ी में बागपत के विधायक योगेश धामा व भाजपा के जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह भी मौजूद थे। उत्तर प्रदेश सरकार में केपी मलिक को वन एवं पर्यावरण जंतु उद्यान व जलवायु परिवर्तन विभाग का राज्य मंत्री बनाया गया है। इस मौके पर युवा भाजपा नेता दुष्यंत चौहान, विवेक तंवर, अमरदीप प्रधान, राजू पिंडारी, कृष्ण भारती, कृष्ण कश्यप, जयप्रकाश समेत काफी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here