मौ.नजफ ने अपने जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण

0
296

अलीगढ़। दोस्तों बचपन जीवन का सबसे अच्छा समय होता है। वैसे तो अपने जन्मदिन पर सभी लोग खुश होते हैं,लेकिन बच्चे अपने जन्मदिन पर खास करके ज्यादा खुश होते हैं। अपने जन्मदिन पर अपने माता-पिता तथा चाहने वालों से बहुत सारी उम्मीदें होती हैं कि उनके जन्मदिन पर उन्हें ढेर सारे उपहार एवं बधाइयां मिलें, लेकिन अलीगढ़ के रहने वाले मौहम्मद नजफ में कुछ अलग देखने को मिला। अलीगढ़ के रहने वाले 3 साल के बच्चे मौहम्मद नजफ ने केक ना काटकर वृक्षारोपण कर मानवता की मिसाल पैदा की।