प्रदेश सचिव राजेंद्र गुरु जी ने विसौली सपा प्रत्याशी आशुतोष मौर्य के लिए किया जनसंपर्क

0
169

विसौली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राजेंद्र गुरुजी की अगुवाई में रविवार को 112 विधानसभा विसौली के ग्रामों में सपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सपा प्रत्याशी अशुतोष मौर्य के लिए जनसमर्थन जुटाया। इस दौरान राजेंद्र गुरु जी ने लोगोें को सपा की जन कल्याणकारी नीतियों से अवगत कराते हुए सपा की उपलब्धियों की भी जानकारी दी। इस दौरान जनता ने भी राजेंद्र गुरुजी की बातों को ध्यान से सुना और सपा को समर्थन देने की बात कही। राजेंद्र गुरुजी ने कहा कि यदि सपा की सरकार प्रदेश में बनती है तो लोगों की हर जरूरत का ध्यान रखा जाएगा। बच्चों से लेकर लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक का ध्यान रखा जाएगा। पूर्व में भी जब सपा की सरकार प्रदेश में थी तो खूब विकास किया गया, जबकि भाजपा वालों का आलम ये है कि सपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर अपने बोर्ड लगाकर उनको अपना विकास कार्य बता रहे हैं। लेकिन सपा की करनी और कथनी में कभी अंतर नहीं रहा। हमेशा गरीबों का हित सपा की पहली प्राथमिकता रही है। रविवार को जनसंपर्क के दौरान राजेंद्र गुरुजी के साथ पूर्व सांसद शांति देवी के पौत्र राहुल यादव, मोहित कुमार बिल्सी वाले, केपी. यादव, शुभाष यादव, बालमुकुन्द यादव, राजीव कुमार शर्मा, अशोक कुमार यादव, ओमकार पाल, सत्यपाल यादव,पंकज यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here