भाजपा प्रत्याशी रामवीर उपाध्याय के लिए उनकी पुत्री नीति उपाध्याय शर्मा ने मांगे वोट

0
633
सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में अपने पिता भाजपा प्रत्याशी रामवीर उपाध्याय के लिए नीति उपाध्याय शर्मा प्रचार करती हुई।

हाथरस: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों के अलावा उम्मीदवार के घरवाले भी प्रचार में पूरी भूमिका अदा कर रहे हैं। घरवाले प्रचार की कमान संभाले हुए हैं और अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए घर-घर जनसंपर्क कर रहे हैं और मतदाताओं से वोट मांग रहे हैं। ऐसा ही कुछ सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में अपने पिता भाजपा प्रत्याशी रामवीर उपाध्याय की बेटी नीति उपाध्याय कर रही हैं,जिन्होंने अपने पिता के लिए प्रचार की कमान संभाल रखी है।
शुक्रवार को सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में अपने पिता भाजपा प्रत्याशी रामवीर उपाध्याय के लिए नीति उपाध्याय शर्मा ने कश्यप नगर, नंगला केसरी, देवनगर, नई बस्ती में घर-घर जाकर अपने पिता के लिए वोट मांगे।
नीति उपाध्याय शर्मा घर-घर जाकर महिलाओं को समझा रही हैं कि उनके पिता ने हाथरस को जिला बनवाया व क्षेत्र में 24 घंटे बिजली की व्यवस्था कराई। उनके पिता विकास कराने में विश्वास रखते हैं। नीति उपाध्याय शर्मा घर-घर जाकर अपने पिता के लिए विकास के नाम पर भाजपा को वोट देने की अपील कर रही हैं।
प्रचार के दौरान उनके साथ मनोरमा शर्मा, दीपशिखा, रश्मि गौतम, अनुज तिवारी, आरती गौतम, सरस्वती देवी, योगेश भारद्वाज( निजी सचिव), मुकुल पराशर, कृष्णम गौतम, अलका कुलश्रेष्ठ, अंकित दीक्षित, शैलेंद्र पचोरी, दिनेश सिसोदिया, पंकज गर्ग, आकाश उपाध्याय, कौशल, विशाल उपाध्याय, विवेक गौतम, नितिन शर्मा, मनोज सोनी, विशाल पाराशर, लक्ष्मीकांत शर्मा, अंकित शर्मा, शोभित, बबलू आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here