सीएम योगी बोले-सड़कें हुईं बेहतर,अब 6 घंटे में संगम में स्नान करके घर वापस आ सकते हैं

0
220
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद के मुराद नगर में।

मुरादनगर: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद के मुरादनगर में जनता के द्वार पहुंच कर चुनाव के लिए उनका आशीर्वाद मांगा। चुनावी कार्यक्रम में भारत माता की जय के साथ ही योगी का संबोधन शुरू हुआ। सीएम ने कहा आपके बीच में कोरोना बीमारी के बीच प्रत्याशी के लिए आया हूं। प्रदेश में पहले हर तीसरे दिन दंगा होता था। 2017 से पहले सुरक्षा की स्थिति ठीक नहीं थी। बेटियां सुरक्षित नहीं थी। पांच साल से भाजपा ने बिना रुके काम किया। पांच साल में दंगा नहीं हुआ, दंगों को ठिकाने लगाया गया।
सीएम ने कहा कि यहां से एक गुंडा विधायक बना था। हमारी सरकार ने उसे जेल भेजा। आज सपा लोकदल व बसपा से जुड़े लोग भी आपके पास आ रहे होंगे। उनसे पूछिये दिल्ली उत्तर प्रदेश के बीच 12 लेन के हाइवे पिछली सरकारों ने क्यों नहीं बनवाया। सपा को चार बार, बसपा को तीन बार मौका मिला, वहीं, कांग्रेस ने 55 साल शासन किया। पहले हाइवे क्यों नहीं बना। उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेस वे तीन साल में बनकर तैयार होगा। छह घण्टे में संगम में स्नान करके घर वापस आ जाएंगे।
सीएम ने कहा कि सत्यपाल से कहा है, फिल्मों में रुचि हो तो मुम्बई मत जाना, गाजियाबाद के पास बना दी है फिल्मसिटी। सपा पर तंज कसते हुए कहा कि 2017 से पहले जो पैसा लेकर बिजली नहीं दे पाते थे वे मुफ्त में बिजली बांट रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अब हम लगातार बिना कटौती बिजली दे रहे। सपा, बसपा के कार्यकाल में कोरोना आता तो हालात बदतर होते। सपा संकट में जनता की साथी नहीं बनी। सपा ने सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार किया। इन्होंने कहा कोरोना से हमें क्या करना। हमने काम किया। डबल इंजन की सरकार में डबल डोज, डबल भोजन दिया। हमने अखिलेश से पूछा कितने गरीबों के मकान बनवाये, बोले हम भूल गए थे। अरे माफियाओं के मकान बनवाना अखिलेश क्यों नहीं भूले। हमने 46 लाख लोगों को मकान दिए।
रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले, मुजफ्फरनगर में दंगा करवाने वालों को वोट मांगने वालों का क्या करोगे। सचिन और गौरव नाम के नौजवान ने बहन की इज्जत के आवाज उठाई थी। उन्हें जिन्होंने मारा। जिनकी टोपियां निर्दोषों के खून से रंगी है वे न्याय की बात करते हैं। कैराना, मुजफ्फरनगर, बुलंद शहर, मुरादाबाद में दंगों के आरोपितों को सपा ने टिकट दे दी है। यह नेता बनने का ख्वाब देख रहे हैं। इन्हें नही पता कि 10 मार्च के बाद भी कानून का राज रहेगा। 10 मार्च के बाद इनके गले मे फिर तख्ती लटकी मिलेगी। थाने की चौकी में गुहार लगा रहे होने की बख़्श दो। कहेंगे की हम सब्जी बेच लेंगे ठेली लगा लेंगे, लेकिन गुंडई नहीं करेंगे। पिछली तीनों सरकारों के सब कार्यकाल और मेरी सरकार के पांच साल की तुलना कर लें। हमारी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। ब कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध नहीं लगता। हमने पूछा कि कावड़ यात्रा पर प्रतिवंध क्यों। जवाब मिलता था कि संवेदनशील क्षेत्र से जाती है। हमने कहा सुरक्षा दो। तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। हमने कहा कि हम सुरक्षा देंगे। यह चाचा भतीजे, बुआ भतीजे और भाई बहन की पार्टियां चल रही हैं। अन्य के लिए जगह नहीं। भाजपा के लिए 25 करोड़ की जनता एक परिवार।

 

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here