यूपी विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 41 उम्मीदवारों में 16 महिलाओं को दिया मौका

0
247
प्रियंका गांधी (file photo)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। पार्टी ने गुरुवार को 41 उम्मीदवारों की सूची जारी की। कांग्रेस ने हाजी अखलाक को कैराना से टिकट दिया है। इनमें 16 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। इससे पहले कांग्रेस ने गत 14 जनवरी को अपने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इन उम्मदीवारों में 50 महिला प्रत्याशी थीं। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि 125 उम्मीदवारों में 40 प्रतिशत महिलाएं और 40 फीसदी युवा हैं।
कांग्रेस ने सहारनपुर नगर से सुखविंदर कौर,थाना भवन से सत्य श्याम सैनी,शामली मौ.आयूब जंग, बुढाना से देवेंद्र कश्यप,चरथावल से डॉक्टर यासमीन राणा को टिकट दिया है।

 

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here