यूपी चुनाव 2022: योगी के मंत्री ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- सपा ने किया आजमगढ़ के लोगों का अपमान

0
194
  • यूपी चुनाव 2022: आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि पूरे यूपी के साथ आजमगढ़ जिले की जनता अब अखिलेश यादव के छलावे में नहीं आने वाली है।

आजमगढ़ : अखिलेश यादव के गढ़ में आए प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य व ग्राम्य विकास मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। मीडिया से बातचीत करते हुए आनंद स्वरूप शुक्ला ने बताया कि अखिलेश यादव ने दो वर्ष कोरोना कॉल में यहां की जनता का हाल-चाल लेने दो बार भी नहीं आए, जबकि भाजपा के लोग निरंतर सेवा ही संगठन के तहत काम करते रहे। पूरे कोविड कॉल में भाजपा के लोग जनता के बीच में ही रहे। अब चुनाव आ गया है, सपा के लोग बरसाती मेढ़क की तरह सड़कों पर निकल पड़े हैं।

  • समाजवादी पार्टी पर लगाया यह गंभीर आरोप
    आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि पूरे यूपी के साथ आजमगढ़ जिले की जनता अब अखिलेश यादव के छलावे में नहीं आने वाली है। सपा की सरकार ने आतंकवादियों को संरक्षण देने का काम किया। इस बात को जनता बहुत अच्छी तरीके से जान चुकी है। प्रदेश व जिले की जनता भाजपा के साथ खड़ी है। आने वाले चुनाव में आजमगढ़ में भी भाजपा को बहुमत मिलने जा रहा है।
    उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के लोगों ने जिले के लोगों का सम्मान किया है। आज यहां के लोगों को बाहर होटल में कमरे मिलने लगे हैं। पूर्व की सपा सरकार ने यहां की जनता का अपमान किया। सिर्फ आतंकवादियों के सम्मान के कारण यहां की जनता को अपमानित होना पड़ा, और इस बात को यहां के लोग भलीभांति समझते हैं।

 

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here