अमृत महोत्सव के अंतर्गत हुई रंगोली प्रतियोगिता

0
175

बागपत। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी में स्वाधीनता का अमृत महोत्सव कार्यक्रम रंगोली प्रतियोगिता के रूप में मनाया गया।
एडवोकेट मनोज कुमार आर्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति सबसे पुरातन संस्कृति है। भारत दुनिया का सबसे पुराना राष्ट्र है। इसकी संस्कृति,ज्ञान,विज्ञान,धनसंपदा व ऐश्वर्य का वर्चस्व दुनिया में रहा है। दुर्गेश राजपूत ने कहा कि यह अमृत महोत्सव कार्यक्रम हमें अपने क्रांतिकारियो से प्रेरणा लेने के लिए किया जा रहा है,जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी हमारे पूर्वजों के बारे में जान सके तथा उनके पद चिन्हों पर चल सके। सत्यवीर ठाकुर ने कहा कि हमारी महान संस्कृति के द्वारा नैतिक मूल्य को बचाए रखने के लिए भारत माता के सपूतों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है,इसलिए हमें अपने बलिदानियों को हमेशा स्मरण करते रहना चाहिए। प्रियंका आर्य ने कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए हमारे प्रतिभावान क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहूति दी,जिन्हें राष्ट्र युगो-युगो तक स्मरण करेगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुशीला शर्मा,आकांक्षा शर्मा,सविता,सुमन,स्वीटी,अमरदीप,प्रिया, दीपांशी आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here